निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। अकसर लोग मित्र बनाने से पहले ज़्यादा सोच-विचार नहीं करते। जो मन को अच्छा लगने लगता है, बस उसी को अपना मित्र मान बैठते हैं पर ऐसी दोस्ती जीवन में आयी पहली आँधी के साथ ही ओझल हो जाती है। वास्तव में साथ रहने और मित्रता में अंतर है और मित्र वही है जो आपके साथ हर सुख-दुख में हो। सच्ची मित्रता केवल दायित्व मात्र नहीं है। यह तो सभी को सुख और प्रसन्नता देती है। सच्ची मित्रता एक अंकुर से विकसित छायादार वृक्ष के समान होती है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है। समय पाकर उसकी पकड़ वृक्ष की जड़ों के समान मज़बूत होती जाती है। सच्चा मित्र जीवनभर साथ निभाता है। हर स्थिति में धैर्यपूर्वक साथ देता है। सच्ची मित्रता में भाई-बहन-सा प्रेम, माँ-सी सहनशक्ति तथा पिता-सा शुभचिंतन रहता है। “ऐसी दोस्ती जीवन में आयी पहली आँधी के साथ ही ओझल हो जाती है।” वाक्य से तात्पर्य है

  1. A.

    दोस्ती आँधी की तरह नुकसान करती है।

  2. B.

    पहली आँधी जल्दी ओझल हो जाती है।

  3. C.

    बिना सोचे-समझे हुई मित्रता जल्दी समाप्त हो जाती है।

  4. D.

    आँधी के साथ ओझल होने वाले को मित्र कहते हैं ।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…