निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
विद्यालय पहुँचने के पश्चात् प्रत्येक विद्यार्थी प्रार्थना-सभा में जाता है । इससे विद्यालय का दैनिक जीवन आरंभ होता है । इसका विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व होता है । प्रातः ईश्वर से प्रार्थना की जाती है । राष्ट्रीय या भक्ति भावना का गीत गाया जाता है । प्रतिदिन विद्यार्थी किसी विषय पर भाषण देते हैं । अनेक स्वरचित या अपनी पसंद की कविताएँ सुनाते हैं । कई बार लघु-नाटिका भी प्रस्तुत की जाती है । प्रार्थना-सभा में अनेक विद्वानों को आमंत्रित किया जाता है । उनके विचार सुनकर विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं । प्रधानाचार्य भी भाषण देते हैं । अनेक अध्यापक-अध्यापिकाएँ भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हैं । त्योहारों और विशेष दिवसों पर इनका रूप विशिष्ट हो जाता है । प्रत्येक विद्यार्थी को प्रार्थना सभा में अनुशासनबद्ध रहना चाहिए । उसे प्रत्येक वार्ता और भाषण ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए । प्रतिदिन की जाने वाली घोषणाएँ ध्यान से सुनकर उनका पालन करना चाहिए ।
प्रार्थना-सभा में क्या नहीं होता है ?
- A.
भाषण
- B.
कविताएँ
- C.
लघु-नाटिका
- D.
धर्म विशेष की प्रार्थना
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

