दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न का उत्तर के लिए सबसे…

PYQ CTET 2022Modified — slightly modified from the official paper; see the solution

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न का उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का एक छोटा किंतु अत्यंत खूबसूरत द्वीप है - चावरा द्वीप। कारनिकोबार के वासियों ने इस द्वीप की खोज बड़े रोमांचक तरीके से की थी। उन्हें नाव बनाने का ज्ञान नहीं था। प्रयोग और परीक्षण के बाद वे नारियल के पेड़ से नाव बना पाए और उस नाव को नाम दिया केनो। समुद्र में उसे तैराकर देखा। जब वह नहीं डूबी तो वे खूब प्रसन्न हुए। यह उनके जीवन की पहली बड़ी उपलब्धि थी। आगे की योजना कुछ इस तरह बनी कि केनो में याम (जमींकंद) और कुछ फल भरकर उसे समुद्र में छोड़ दिया जाए। तैरते हुए यह किसी किनारे पर अवश्य लगेगी। इस विश्वास के पीछे भी एक कारण था। उन्होंने कई ऐसी चीज़ों को अपने समुद्री तट पर पहुँचते देखा था जो उनके लिए अनजानी थीं। इस तरह केनो को उपहारों से भरकर समुद्र में छोड़ दिया गया। समुद्र में कई दिनों तक लहरों से जूझती हुई केनो निकट के एक द्वीप चावरा के तट पर जा लगी। चावरा द्वीप के निवासियों ने इस अद्भुत चीज़ (केनो) को देखा और चावरा द्वीप के बुजुर्ग सचमुच उसी नतीजे पर पहुँचे जिसकी कल्पना निकोबारियों ने की थी। चावरा के बुजुर्गों ने निष्कर्ष निकाला कि आसपास ही कहीं एक द्वीप या देश है जहाँ से यह अद्भुत वस्तु आई है। गद्यांश के आधार पर कहा जा सकता है कि कारनिकोबारियों के समुद्री तट के बारे में कहा जा सकता है कि :-

  1. A.

    अनजाने लोग आते रहते थे।

  2. B.

    बड़ी-बड़ी मछलियाँ आती थीं।

  3. C.

    अकसर अनजानी चीजें आती थीं।

  4. D.

    छोटी-छोटी नावें आती थीं।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…