दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। पानी का चंचल रूप है नदी। यह वह जीवन रेखा है जो अपने कछार में बसे लोगों को जीवनदायी जल प्रदान करती है। जिस भूमि पर केवल वर्षा के जल से खेती होती है उसे ‘देवमातृक’ और जो जमीन केवल वर्षा के भरोसे न रहकर नदी के पानी से सिंचित होती है, उसे ‘नदी मातृक’ कहा गया है। उन दिनों नदी का पानी मछलियों से लबालब रहता था। नदी-तट पर बसने का यह बहुत बड़ा आकर्षण था। वह एकमात्र ऐसा आहार था, जो बारहों महीने मिलता था। पीने के लिए पानी, खाने के लिए मछली और खेती के लिए वह उपजाऊ मिट्टी जिसे नदी बाढ़ के समय बहाकर लाती है। पहले के लोगों के लिए इससे बड़ा वरदान भला और क्या हो सकता था। नदी के कारण कृषि संभव हुई। जो शिकारी था, वह किसान बन गया। उसे शिकार की भागदौड़ से मुक्ति मिली। वह एक जगह घर बसाकर कला, धर्म, अध्यात्म, विज्ञान और साहित्य की ओर अग्रसर हो सका। मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ आया। नदी का पर्यायवाची शब्द नहीं है ________।

  1. A.

    वारि

  2. B.

    तटिनी

  3. C.

    सरिता

  4. D.

    सलिला

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…