दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं. 121 से 128 तक) के सही /…

PYQ CTET 2021

दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं. 121 से 128 तक) के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : किताब का विषय और सामग्री उस आयु वर्ग के हिसाब से हो जिसके लिए आप पुस्तक चुन रहे हैं । छोटे बच्चों के लिए रोज़मर्रा की समस्याएँ और घटनाएँ पुस्तक का विषय हो सकती हैं । उदाहरण के लिए, स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में मिलने वाले कुत्ते से डर लगना । इस वर्ग के बच्चों की कहानियों की एक विशेषता होती है – शब्दों, वाक्यों और घटनाओं की पुनरावृत्ति । बच्चों को मज़ेदार शब्द और वाक्य दोहराना अच्छा लगता है । आप किसी बच्चे को खेलते देखिए, आपको इस बात का सबूत मिल जाएगा । इसके अतिरिक्त पुनरावृत्ति से उन बच्चों को पढ़ने में प्रवीणता हासिल करने में मदद मिलती है जो अभी सीखने की प्रक्रिया में हैं । इस स्तर की कहानियाँ बहुत अधिक लंबी या जटिल नहीं होनी चाहिए । उनमें बहुत ज़्यादा घटनाएँ या पात्र नहीं हों तो बेहतर है । सीखने की प्रक्रिया में पुनरावृत्ति का महत्त्व है, क्योंकि –

  1. A.

    बच्चे को कहानी याद हो जाती है ।

  2. B.

    घटनाएँ याद हो जाती हैं ।

  3. C.

    पढ़ने में कुशलता प्राप्त होती है ।

  4. D.

    लिखने में कुशलता प्राप्त होती है ।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…