निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन…
PYQ CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन कीजिए।
जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और सरल तरीके से बिना किसी प्रपंच के जिया जाए। जीवन जैसा निश्छल, निष्कपट है, वैसा ही जिया जाए तो जीना वरदान बन जाता है। जीवन जैसा मिला है उसको हम वैसा ही जीते हैं, तो यह जीवन का सम्मान होता है। अधिकतर हम जैसा जीवन है, उसे छोड़ दिखावे का जीवन जीने लगते हैं। यह दिखावे का जीवन हमें बाहर तो अपने को कुछ बड़ा दिखाने में मदद करता है, लेकिन भीतर से खोखला भी करता चलता है। क्योंकि आडंबर से भरा जीवन अहंकार पर आधारित होता है और अहंकार हमारी जीवंतता को खा जाता है। अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं जबकि जीवन कहीं भीतर बह रहा होता है।
गद्यांश के अनुसार 'अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं।' वाक्य का आशय है कि ________।
- A.
अहंकार हमें दूर तक देखने की शक्ति प्रदान करता है।
- B.
अहंकार हमें दिखावटी जीवन व्यतीत करने की ओर ले जाता है।
- C.
अहंकार हमें निश्छल जीवन व्यतीत करने की ओर ले जाता है।
- D.
अहंकार हमें सर्वस्व प्राप्त करने की ओर ले जाता है।
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

