नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले…
PYQ CTET 2024
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य है । वह एक तरफ मौखिक एवं लिखित सांस्कृतिक परंपरा की वाहक होती है । किन्तु दूसरी ओर वह संस्कृति की निर्मात्री भी है । क्योंकि वह प्रचलित संस्कृति में कुछ नया जोड़ती है तथा कुछ पुरानी चीजों को घटाती है या उनका स्वरूप बदलती है । चूँकि कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है, इसलिए शिक्षा सबसे पहले नए युग के लिए नयी संस्कृति विकसित करने का काम करती है । वह समाज में प्रचलित परंपराओं, रीति-रिवाजों को जारी रखने के पहले उनके औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा भी देती है । सांस्कृतिक कर्म के रूप में शिक्षा को देखने से यह बात स्वतः स्पष्ट हो जाती है कि संस्कृति न तो एकाकी होती है, न उसे बाहरी प्रभाव से रोका जा सकता है और न उसका प्रभाव दूसरे समाज पर पड़ने से बचाया जा सकता है । संस्कृति अपने स्वभाव में आदान-प्रदान की प्रक्रिया है, यह हमेशा गतिशील और ग्रहणशील है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कारक चिन्ह नहीं है ?
- A.
के लिए
- B.
की
- C.
तथा
- D.
से
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

