नीचे दिए गए पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे…
PYQ CTET 2022
नीचे दिए गए पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
द्वीप हैं हम! यह नहीं है शाप। यह अपनी नियति है।
हम नदी के पुत्र हैं। बैठे नदी की क्रोड में।
वह बृहत् भूखंड से हमको मिलाती है।
और वह भूखंड अपना पितर है।
नदी तुम बहती चलो।
भूखंड से जो दाय हमको मिला है, मिलता रहा है,
माँजती, संस्कार देती चलो। यदि ऐसा कभी हो -
तुम्हारे आह्लाद से या दूसरों के,
किसी स्वैराचार से, अतिचार से,
तुम बढ़ो, प्लावन तुम्हारा घरघराता उठे
तो हमें स्वीकार है वह भी। उसी में रेत होकर
फिर छनेंगे हम। जमेंगे हम। कहीं फिर पैर टेकेंगे।
किस पंक्ति से संकेत मिलता है कि द्वीप नई-नई संभावनाओं के प्रति आश्वस्त है?
- A.
हम नदी के पुत्र हैं। बैठे नदी की क्रोड में।
- B.
और वह भूखंड अपना पितर है।
- C.
फिर छनेंगे हम। जमेंगे हम।
- D.
तो हमें स्वीकार है वह भी।
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

