दिए गए पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
दिए गए पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
मैं हूँ उनके साथ खड़ी
जो सीधी रखते अपनी रीढ़।
कभी नहीं जो तज सकते हैं
अपना न्यायोचित अधिकार,
कभी नहीं जो सह सकते हैं
शीश नवाकर अत्याचार,
एक अकेले हों या उनके
साथ खड़ी हो भारी भीड़,
मैं हूँ उनके साथ खड़ी
जो सीधी रखते अपनी रीढ़।
निर्भय होकर घोषित करते
जो अपने उद्गार-विचार,
जिनके जिह्वा पर होता है
उनके अंतर का अंगार,
नहीं जिन्हें चुप कर सकती है
आततायियों की शमशीर।
रीढ़ सीधी रखने से क्या अभिप्राय है?
- A.
दण्डवत मुद्रा में पड़े रहना
- B.
आत्मसम्मानी होना
- C.
अपने ऊपर गर्व करना
- D.
कभी विश्राम न करना
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

