निर्देश (प्र. सं. H-15 से H-20 तक) : इस खंड में नीचे दिए गए गद्यांश से…
PYQ BPSC TRE (Classes 1-8) 2024
निर्देश (प्र. सं. H-15 से H-20 तक) : इस खंड में नीचे दिए गए गद्यांश से सम्बन्धित प्रश्न दिए गए हैं । सही विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में अंकित कीजिये । विकास क्रम में पशुता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मनुष्यता हमारे युग-युगांतर के अनवरत अध्यवसाय से अर्जित अमूल्य निधि । इसी से हम अपने पूर्व स्वप्न के लिए, सामंजस्यपूर्ण आदर्श के लिए और उदात्त भावनाओं के लिए प्राण की बाजी लगाते रहे हैं । जब हम से ऐसा करने की शक्ति शेष नहीं रह जाती तब हम एक मिथ्या दम्भ के साथ पशुता की ओर लौट चलते हैं क्योंकि वहाँ पहुँचने के लिए न किसी पराक्रम की आवश्यकता है और न साधन की । हम अपने शरीर को निश्चेष्ट छोड़कर हिमालय के शिखर से पाताल की गहराई तक सहज ही लुढ़कते चले आ सकते हैं । परंतु उसे ऊँचाई के सहस्र अंशों तक पहुँचने में हमारे पाँव काँपने लगेंगे, साँस फूलने लगेगी और आँखों के सामने अंधेरा छा जाएगा । अवतरण का उपयुक्त शीर्षक होगा
- A.
मनुष्यता की प्राप्ति
- B.
मानव जीवन का लक्ष्य
- C.
मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार
- D.
पशुता बनाम मनुष्यता
- E.
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Sign up free to check your answer
Sign up freeExplore the full course: Bpsc Tre 4 Primary Teacher Class 1 5
Loading lesson…

